करोड़ों की हैरोइन सहित महिला व 2 व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 19, 2019 - 10:38 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स की पुलिस टीम ने आज महानगर के भाई रणधीर सिंह नगर के जे ब्लाक में एक गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। उस छापामारी में एस.टी.एफ. की टीम ने एक महिला व 2 व्यक्तियों को करोड़ो रूपए की हैरोइन साथ गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने मौके पर 2 कारों को भी अपने कब्जे में लिया है जबकि पुलिस अभी तक इस सबंधी कोई पुष्टी नहीं कर रही है। जब इस सबंध में एस.टी.एफ. के ईंचार्ज हरबंस सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने बताया कि पुलिस इस सबंध में मंगलवार को प्रैस कांफ्रैंस के दौरान अहम खुलासे करेगी। अभी तक हमारी जांच चल रही है। जिसके लिए और जानकारी नहीं दी जा सकती है।

Mohit