पंजाब में बड़ी वारदात, महिला की बेरहमी से ह/त्या
punjabkesari.in Saturday, Mar 08, 2025 - 01:01 PM (IST)

पटियाला (बलजिंदर): पटियाला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पटियाला के समानिया गेट में गत रात कुछ व्यक्तियों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी और उसके बेटे को घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. सिटी वन सतनाम सिंह, थाना कोतवाली के एस.एच.ओ. व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए डी.एस.पी. सतनाम सिंह ने बताया कि महिला की पहचान सुमन उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि बेटे का नाम मनजोत सिंह उम्र 18 वर्ष है।
डी.एस.पी. ने बताया कि सुमन की बरनाला में शादी हुई थी पर वह पिछले कई वर्षों से यहां किराए के मकान में रह रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। हत्यारों को जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here