इन्वैस्टमैंट का झांसा देकर महिला से ठगी, लगाया लाखों का चूना

punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 09:06 PM (IST)

लुधियाना : थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने न्यू मॉडल टाऊन की रहने वाली अनुरीत कौर की शिकायत पर सिधेस जैन, राज जैन, जतिंदर सिंह राठोर, मोहम्मद साहिद और रजनी उपाध्याय के खिलाफ केस दर्ज किया है जोकि मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। शिकायतकर्त्ता महिला ने पुलिस को बताया कि उसे सबसे पहले सिधेस जैन की कॉल आई थी कि वह इन्वैस्टमैंट कंपनी में काम करता है। अगर वे इन्वैस्ट करेंगे तो उन्हें इसका मुनाफा मिलेगा। इसके बाद उसने अलग-अलग समय में 15.85 लाख रुपए ठग लिए। उसने कई बार फोन किया। बाद में आरोपियों ने फोन ही नहीं उठाया। इसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी जिसके बाद उसका केस दर्ज हुआ।

Content Writer

Subhash Kapoor