प्रेम संबंधों के चलते महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 05:39 PM (IST)

मोगा(आजाद): मोगा जिले के गांव बंबीहा भाई निवासी किरनजीत कौर द्वारा अपने गांव के ही एक व्यक्ति जो 2 बच्चों का पिता है, के साथ चल रहे कथित प्रेम संबंधों से तंग आकर अपने घर में ही पंखे से लटककर खुदकुशी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में समालसर पुलिस द्वारा गुरजीत सिंह तथा उसकी पत्नी परमजीत कौर निवासी गांव बंबीहा भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना समालसर के प्रभारी मंगल सिंह ने बताया कि किरनजीत कौर का विवाह 8 साल पहले कुलविन्द्र सिंह के साथ धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था, जो एक बच्चे की मां है। उन्होंने कहा कि किरनजीत कौर के अपने ही गांव के गुरजीत सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे। उसकी पत्नी उसको रोकती थी, जिस कारण किरनजीत कौर मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। इसी कारण उसने इनसे तंग आकर अपने घर में पंखे के साथ लटककर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने कहा कि मृतका के पिता राम सिंह निवासी बरनाला के बयानों पर गुरजीत सिंह तथा उसकी पत्नी परमजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त मामले में परमजीत कौर को काबू कर लिया गया है, जबकि गुरजीत सिंह की गिरफ्तारी बाकी है। उन्होंने बताया कि मृतका की लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों के हवाले किया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News