अज्ञात महिला के शव की नहीं हुई पहचान

punjabkesari.in Monday, Sep 24, 2018 - 08:19 PM (IST)

मोगा (आजाद): थाना फतेहगढ़ पंजतूर के हवलदार लखवीर सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को गांव खंभे की नहर से एक 25-30 वर्षीय महिला का गला-सड़ा शव मिला था, जिसे पहचान हेतु 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा रखा गया था।

शव की पहचान न होने पर आज गांव के चौकीदार तेजा सिंह पुत्र सरदारा सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करने के बाद सिविल अस्पताल मोगा से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसे बाद में समाज सेवा सोसायटी मोगा को सौंप दिया गया। जिन्होंने धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
 

Des raj