सांप के डसने से 27 वर्षीय महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 08:12 AM (IST)

मोगा (आजाद): फिरोजपुर जिले के गांव इटा वाली निवासी सर्वजीत कौर (27) की जहरीले सांप के डसने से मृत्यु हो गई। जानकारी अनुसार सर्वजीत कौर पत्नी बलवीर सिंह आज जब सुबह खेत गई तो अचानक उसे जहरीले सांप ने डस लिया।

इस पर वह तुरंत घर पहुंची और अपने पति को बताया जिसने उसे सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना सदर घल्लखुर्द के पुलिस कर्मचारियों ने मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अ/ध 174 की कार्रवाई की है।

Anjna