गुरुहरसहाय में डेंगू का कहर, दिव्यांग महिला की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2020 - 06:20 PM (IST)

गुरुहरसहाय (आवला): क्षेत्र में कोरोना व डेंगू का कहर लगातार बढ़ रहा है। मालूम हो कि डेंगू के चलते 35 वर्षीय टीमी नामक महिला की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग टीमी जिला मोगा के गांव नासीरे वाला में विवाहित थी, बीते रविवार से अपने माता-पिता के घर कृष्ण मंदिर वाली गली गुरुहरसहाय में रहने के लिए आई हुई थी। मायके घर रहने आई इस महिला की डेंगू की रिपोर्ट पहले से ही पॉजिटिव आई हुई थी। सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब इस महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया और वहां पर उसकी मौत हो गई। 

मृतका का अंतिम संस्कार गांव नासीरे वाला में किया जाएगा। मृतक महिला पी.एन.बी. में ब्रांच मैनेजर रह चुके अमरजीत सिंह सहगल की बेटी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News