पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर चढ़ी मां-बेटी लगा रही गुहार, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 03:56 PM (IST)

बरनाला (पुनीत): बरनाला के गांव रूड़के कलां में एक बहुत ही चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक गुरसिख महिला गुरजीत कौर अपनी बेटी मनवीर कौर के साथ पिछले 18 घंटे से भूखी-प्यासी पानी की टंकी पर बैठी है। पीड़िता अपने पति के कथित अत्याचारों और पुलिस से न्याय न मिलने से परेशान है। पीड़िता गुरजीत कौर ने बताया कि उसके पति की पहले भी दो शादियां हो चुकी हैं और यह उसकी तीसरी शादी है। पति की पहली पत्नी से कोई बच्चा नहीं हुआ और दूसरी पत्नी की भी मौत हो गई, जिसके बाद गुरजीत कौर ने उसकी तीसरी शादी करवा दी।

Mother Daughter Protest

उसका कहना है कि उसका पति अपने रिश्तेदारों के कहने पर उसके साथ मारपीट करता है और उसे परेशान करता है। मां-बेटी हाथों में पेट्रोल की बोतल लेकर टंकी पर बैठी हैं और आत्महत्या की चेतावनी दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने पूरी रात बारिश में बिना कुछ खाए-पिए टंकी पर बिताई है। पीड़ित महिला की मां भी टंकी के नीचे बैठी है, जो अपनी बेटी और पोती के लिए न्याय की मांग कर रही है।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई करने के बजाय उन्हें धमका रहा है। अभी तक कोई भी सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिसके चलते मां-बेटी ने महिला आयोग से अपील की है कि वे इस मामले में तुरंत दखल दें, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News