सिविल अस्पताल में औरत ने 9वें बच्चे को दिया जन्म, 20 साल की है बड़ी लड़की

punjabkesari.in Thursday, May 18, 2023 - 04:26 PM (IST)

गुरदासपुर: आज के महंगाई के दौर में बच्चों का पालन-पोषण करना और परिवार का सुचारू रूप से निर्वाह करना आम इंसान के लिए कहीं न कहीं मुश्किल होता जा रहा है तो वहीं आज एक औरत ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर में नौवें बच्चे को जन्म देकर अस्पताल के रिकॉर्ड्स में एक नया इतिहास लिख दिया है। बताया जा रहा है कि उक्त औरत की बड़ी लड़की की उम्र 20 साल है। 

जानकारी के अनुसार गुरदासपुर से संबंधित गांव भंगवां की रहने वाली औरत शांति पत्नी धन्ना सिंह को 16-5-2023 को डिलीवरी केस के संबंध में उसके पारिवारिक सदस्यों ने सिविल अस्पताल गुरदासपुर बब्बरी में दाखिल करवाया था जहां नॉर्मल डिलिवरी के द्वारा उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। सिविल अस्पताल की स्टाफ नर्सों ने औरत से बच्चों के बारे में जानकारी मांगी जो कि हैरान कर देने वाली थी। औरत ने बताया कि उनके पहले भी 8 बच्चे हैं जिसमें से 7 लड़कियां और एक लड़का है। अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों के अनुसार उक्त औरत का बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है और उसे फैमिली प्लानिंग के बारे में बताया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Paras Sanotra