कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर गिरी महिला, CCTV में कैद मौत का तांडव

punjabkesari.in Monday, Dec 09, 2019 - 04:03 PM (IST)

मोगा(गोपी,विपन): मोगा के संत गुलाब सिंह नगर चडि़क रोड पर पैदल जा रही महिला को तेज रफ्तार एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की एक सी.सी.टी.वी. फुटेज भी सामने आई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कैसे एक महिला हाथ में बर्तन पकड़े हुए सड़क किनारे जा रही है और इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने महिला को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि महिला हवा में उछलती हुई सड़क पर जा गिरी। 

इस दौरान दूसरी महिला राहगीरों के पास से मदद मांगती है परन्तु कोई उसकी मदद के लिए नहीं रुकता और राहगीर इस खौफनाक मंजर को देखकर जाते रहे। मृतक महिला की पहचान कुलदीप कौर उम्र 52 साल के तौर पर हुई है। जिक्रयोग्य है कि मृतक कुलदीप कौर पूर्व कैबिनेट मंत्री जत्थेदार तोता सिंह की पत्नी के पी.ए. कुलवंत सिंह की मां है।

Vaneet