घुसपैठी पाक महिला की मौत, बॉर्डर पर गोली लगने से हुई थी घायल

punjabkesari.in Friday, Feb 22, 2019 - 01:25 PM (IST)

अमृतसर (दलजीत शर्मा): बी.एस.एफ. सेना द्वारा सरहद से पकड़ी गई पाकिस्तानी महिला की आज इलाज दौरान गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई है। 

गौरतलब है कि बुधवार को बी.एस.एफ. सेना की तरफ से इस महिला को गुरदासपुर सैक्टर की बसंतर बॉर्डर पोस्ट पर घायल हालत में पकड़ा था। जिसे सेना के जवानो की तरफ से इलाज के लिए डेरा बाबा नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसकी मौत हो गई। इलाज दौरान पता चला कि महिला की अंतड़ियां अंदर से फट गई थी तथा उक्त महिला को ऑपरेशन के उपरांत आई.सी.यू. में रखा गया था। 

उल्लेखनीय है कि यह महिला सरहद से भारत सीमा में घुसपैठ करके दाखिल होती बी.एस.एफ. सेना द्वारा चलाई गई गोली की शिकार हुई थी।

Anjna