घरेलू झगड़ों के चलते महिला का कत्ल, आंगन में खून से लथपथ मिली लाश

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 09:10 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): गांव बरीवाला में रविवार सुबह एक औरत का कत्ल कर दिया गया। मृतका सर्बजीत कौर का 17 साल पहले बरीवाला निवासी जसदीप सिंह के साथ विवाह हुआ था। मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर थाना बरीवाला की पुलिस ने पति, सास और ससुराल खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक मृतका सर्बजीत कौर (36) जिसका 15 साल का लड़का है। आज किसी बात को लेकर हुई तकरार के बाद सर्बजीत कौर का कत्ल कर दिया गया, जिसकी लाश आंगन में खून के साथ लथपथ पड़ी थी।

उधर घटना की सूचना मिलते ही डी.एस.पी. अमरजीत सिंह और थाना बरीवाला के एस.एच.ओ. मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुक्तसर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि लड़की का ससुर परिवार अक्सर उसके साथ लड़ता-झगड़ता रहता था और आज सुबह उसके पति जसवीर सिंह, सास राजविन्दर कौर और ससुर सुखदेव सिंह ने मिल कर उनकी बेटी का कुल्हाड़ी मार कर कत्ल कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि ससुर परिवार उनकी बेटी को दहेज वके लिए तंग -परेशान करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Subhash Kapoor