VIDEO: महिला का तेजधार हथियारों से कत्ल, 2 महीने पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2020 - 12:35 PM (IST)

तपा मंडी(शाम,गर्ग): गांव मेहता में एक महिला तेज हथियारों से कत्ल किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

जानकारी के अनुसार गगनदीप सिंह पुत्र काका सिंह निवासी मेहता और नवनीत कौर (28) पुत्री तारा सिंह निवासी जोगा की करीब 2 महीने पहले शादी हुई थी। मृतका की जेठानी चरनजीत कौर ने बताया कि उसका पति कुलदीप सिंह शाम 7 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक खेतों में फसलों की चौकीदारी करता है। देवर गगनदीप सिंह अपने कमरे में सोया हुआ था और सास-ससुर भी घर पर ही थे। इस बात का उन्हें सुबह 6 बजे पता चला। वहीं मृतका का मायका परिवार नवनीत की मौत की खबर सुनकर मौके पहुंच गया। उन्होंने ससुराल वालों पर उनकी बेटी को मारने के आरोप लगाए हैं।

घटना का पता चलते ही एस.एस.पी. बरनाला हरजीत सिंह, डी.एस.पी. साधू रवीन्द्र सिंह रंधावा, डी.ए.पी. (डी) अमनिन्दर सिंह देओल, डी.एस.पी. क्राइम बलजीत सिंह, बलजीत सिंह सी.आई.ए इंचार्ज, एस.एच.ओ नारायण सिंह, सब-इंस्पेक्टर हरबंस सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पार्टी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शक के आधार पर दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Edited By

Sunita sarangal