शादी का झांसा देकर महिला से Rape, 2 साल से पति से रह रही थी अलग
punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2025 - 11:26 PM (IST)

अबोहर (रहेजा): नजदीकी गांव निवासी एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर 2 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित महिला ने नगर थाना 1 की पुलिस से युवक पर कड़ी कार्रवाई कर इंसाफ दिलवाने की मांग की है। पुलिस को दिए बयान में 40 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति से घरेलू विवाद होने के कारण वह पिछले 2 साल से पति से अलग रह रही है। मेहनत मजदूरी करने के दौरान उसकी जान पहचान अमनदीप नामक युवक से हुई। अमनदीप उसके घर आने जाने लगा और शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए।
पीड़िता ने बताया कि 18 फरवरी को उक्त युवक रात दस बजे फिर से उसके घर आया और उससे दुष्कर्म किया। जब उसने युवक से शादी करने की बात कि तो वह साफ मुकर गया। इधर सिटी टू की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने महिला के बयानों पर उक्त युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डाक्टर प्रेमलता ने बताया कि महिला ने उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं, जिसका आज मैडीकल करवाया गया है और उसके स्वैब लेकर मोहाली जांच के लिए भेज दिए गए हैं, रिपोर्ट आते ही उसकी सूचना पुलिस को दे दी जाएगी।