महिला ने पूर्व प्रेमी से शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, प्रेमी ने मारपीट कर गली में नंगा दौड़ाया

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 06:11 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में एक महिला ने पूर्व प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाने से किया इन्कार कर दिया। जिससे आहत होकर प्रेमी ने मारपीट कर उसे गली में नंगा दौड़ाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों ने पीड़ित मां-बेटी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो डिलीट करवाने के लिए मां के साथ गई थी पूर्व प्रेमी के घर
जानकारी देते पीड़ित महिला ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके संधू कॉलोनी में एक युवक से संबंध स्थापित हो गए थे। युवक ने उस दौरान शारीरिक संबंधों का वीडियो बना लिया। इस वीडियो के दम पर उसने कई बार उसका यौन शोषण किया। युवक को रिश्ता कहीं और तय हो गया तो शादी से पहले उसने उसे अपने घर बुलाकर उसके शारीरिक संबंध बनाए। अब युवक की शादी हो चुकी है, लेकिन वह महिला का पीछा नहीं छोड़ रहा।आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करवाने के लिए वह अपनी मां के साथ पूर्व प्रेमी के घर गई थी। उसने वहां पहले ही अपने दो साथियों को बुला रखा था। उन्‍होंने मां-बेटी को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। इस दौरान युवक ने फिर से उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो उसके दोनों साथियों ने अपने मोबाइल से उसका दोबारा वीडियो बनाया।

पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर लगाई इंसाफ की गुहार 
महिला ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह बिना कपड़ों के ही घर से भाग निकली। किसी तरह लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता का आरोप है कि सदर थाने में शिकायत दी मगर कार्रवाई की बजाय पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। उसने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं थाना सदर के एएसआई गुरजीत सिंह ने महिला की तरफ से पुलिस पर लगाए गए आरोप को नकारा है। उन्होंने बताया कि दो दिन से पीड़ित पक्ष बुलाने पर भी उनके पास नहीं पहुंच रहा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। 


 

Vaneet