महिला की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 11:51 PM (IST)

खन्ना : खन्ना में 2 बच्चों की मां की अश्लील वीडियो और फोटोज उसके प्रेमी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह हरकत आरोपी ने उस समय की जब महिला ने ब्लैकमेल करने पर उसे पैसे नहीं दिए। खन्ना पुलिस ने आरोपी जगदीप सिंह निवासी खुरला (जालंधर) के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। कुछ समय पहले जगदीप की मुलाकात उसकी सहेली ने खन्ना में रहती महिला से कराई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने। एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध भी बन गए।

महिला का आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो व फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद फिर पैसे की मांग करता रहा। उसने पैसे देने से इंकार किया तो वीडियो उसके पति को भेज दी गई। इसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।

सिटी थाना एस.एच.ओ. हेमंत मल्होत्रा ने कहा कि आरोपी जगदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Content Editor

Subhash Kapoor