गैस  सिलेंडर में भयानक आग लगने से महिला झूलसी, हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 02:14 PM (IST)

बटाला (बेरी): बटाला के पास लील कलां गांव स्थित एक घर में गैस पाइप के लीक होने से गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना मिली है। सिलेंडर में आग लगने से खाना बना रही महिला आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस संबंध में सिविल अस्पताल बटाला में इलाज करा रही मनदीप कौर के पति सुरिंदर सिंह ने बताया कि गत दिन उसकी पत्नी बच्चों के लिए खाना बनाने रसोई में गई और जब उसने गैस का चूल्हा जलाया तो गैस पाइप लीक हो होने से सिलेंडर में आग लग गई। इसी दौरान उसकी पत्नी आग की चपेट में आ गई। उन्होंने आनन-फानन में सिलेंडर बंद कर घायल पत्नी को इलाज के लिए बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखकर उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini