शर्मनाक! कपड़े में लपेट कर नवजन्मे बच्चे को फैंक गई महिला, कैमरे में कैद हुआ पूरा मंजर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 28, 2021 - 02:31 PM (IST)

जालंधर(भाखड़ी): फिल्लौर के नजदीकी गांव में आज सुबह एक महिला कपड़े में लिपटे नवजन्मे बच्चे को फेंककर चली गई। तेज बरसात में बच्चा कपड़े में लिपटा पड़ा रहा। उक्त पूरी घटना सी.सी.टी. वी. कैमरे में कैद हो गई।

 गांव के किसी व्यक्ति ने जब वहां पड़े कपड़े को देखा तो उसे संदेह हुआ उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  पहुंचकर देखा तो कपड़े के बीच नवजन्मा बच्चा था जिसे उठाकर वह तुरंत नजदीकी गांव के एक अस्पताल में ले गए। यहां डॉक्टरों के मुताबिक नवजन्मा बच्चा अभी 6 महीने का जो जीवित हैं और उसके दिल की धड़कन 30% तक चल रही है।

 बच्चा  आधे घंटे तक बरसात में पड़ा रहा उसके बावजूद भी जब उसे उठाकर अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों के मुताबिक वह 30% अभी जीवित है, जिसे बचाने की पूरी कोशीश में डॉक्टर लगे हुए हैं। इस संबंध में जब थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कपूर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की पहचान में गांव में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Content Writer

Vatika