खुदकुशी करने गई महिला 5 घंटों के बाद भी पानी से निकली जिन्दा

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 09:24 AM (IST)

बठिंडा(बलविन्दर): बठिंडा में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने खुदकुशी करने के लिए पानी में छलांग लगा दी, जिसे 5 घंटों के बाद निकाला गया तो वह जीवित थी।

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5 बजे नौजवान वैलफेयर सोसायटी के प्रधान सोनू महेश्वरी को सूचना मिली कि जोगानन्द के नजदीक नहर में एक महिला की शव पड़ा हुआ है। वर्करों ने मौके पर पहुंच कर उसे बाहर निकाला तो वह जीवित थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की पहचान छिन्दर कौर निवासी थर्मल कालोनी के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि मानसिक परेशानी के चलते उसने दोपहर 12.30 बजे नहर में छलांग लगा दी। परंतु उसे शाम 5.30 बजे जीवित बाहर निकाल लिया गया।

 

 

Edited By

Sunita sarangal