महिलाओं ने मिस्त्री पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 10:25 PM (IST)

अबोहर (भारद्वाज): उपमंडल के एक गांव निवासी 2 महिलाओं ने एक मिस्त्री पर उनसे छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। थाना बहाववाला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल के एक गांव की एक महिला ने थाना बहाववाला पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाए कि गत दिवस वह और उसकी एक साथी महिला अपने घर पर अकेली थीं तो बहाववाला से आए एक मिस्त्री काका सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी गांव बहाववाला ने उनके साथ छेड़छाड़ की। 

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 6 महीने की कैद
अबोहर (भारद्वाज): न्यायिक दंडाधिकारी अरुण गुप्ता की अदालत ने एक महिला के साथ छेड़छाड करने वाले आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ  हैप्पी को 354 डी व 506 का दोषी करार देते हुए 6 महीने की कैद व 2 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। 

गौर रहे कि सदर थाना पुलिस को एक महिला के बयानों के आधार पर उससे छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकद्दमा नं. 65/2016 भादंसं की धारा 354डी व 506 के तहत सुखविंद्र सिंह उर्फ  हैप्पी पुत्र सुर्जन सिंह वासी पत्तरेयांवाली के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और अदालत में चालान पेश किया, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उक्त फैसला सुनाया है। 

Des raj