सामान्य वातावरण में भी महिलाओं को ही रही यह बीमारी, स्टडी में सामने आया सच

punjabkesari.in Thursday, Sep 22, 2022 - 03:08 PM (IST)

पंजाब डैस्क : लंबे समय तक प्रदूषण में रहने से महिलाओं में खून की कमी हो जाती है। इसे एनीमिया कहा जाता है। इस पर वैज्ञानिकों की एक टीम ने स्टडी की थी। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस स्टडी में सामने आया कि भारत में दुनिया से सबसे ज्यादा महिलाएं इसका शिकार हैं। रीप्रोडक्टिव एज वाली महिलाओं यानि की 15 से 49 साल तक की महिलाओं पर यह स्टडी की गई थी। 

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार इस स्टडी में पाया गया है कि लंबे समय तक अगर प्रदूषण के हिसाब से सामान्य माने जाने वाले इलाके में भी रहा जाए तो महिलाओं में एनीमिया होने का खतरा 7% बढ़ जाता है। लंबे समय तक प्रदूषित इलाके में रहने के कारण शरीर में सूजन और जलन बढ़ती है। इससे रेड ब्लड सेल और हीमोग्लोबिन लेवल प्रभावित होता है जो कि शरीर में मौजूद आयरन पर बुरा असर करता है। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार अगर देश में क्लीन एयर टारगेट पूरा हो जाता है तो यह बीमारी महिलाओं में अपने आप ही कम हो जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal