जिला में स्वाइन फ्लू की दस्तक, महिला की मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 08:26 AM (IST)

होशियारपुर (जैन): जिला में स्वाइन फ्लू के चलते गढ़शंकर उपमंडल के गांव चाहलपुर निवासी एक महिला ममता की मौत हो गई। महिला की गत दिवस मृत्यु के पश्चात आज प्राप्त हुई उसकी मैडीकल रिपोर्टों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने बताया कि 2 अन्य मरीजों की भी पुष्टि हुई है। जिनमें गांधी कालोनी मुकेरियां निवासी महिला नेहा व अजीत नगर अस्लामाबाद होशियारपुर निवासी जंग सिंह बहादुर शामिल हैं। नेहा का उपचार फोॢटज अस्पताल लुधियाना में चल रहा है जबकि जंग सिंह बहादुर शैल-बी अस्पताल मोहाली में उपचाराधीन हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अब तक जिला के विभिन्न अस्पतालों में संदेहास्पद 42 मरीजों का उपचार किया गया है। एक संदेहास्पद मरीज सिविल अस्पताल होशियारपुर में उपचाराधीन है।

सरकारी अस्पताल में स्थापित किए गए आइसोलेशन वार्ड

सिविल सर्जन डा. रेणु सूद ने बताया कि जिला मुख्यालय पर सिविल अस्पताल के अलावा सब-डिविजनों के सरकारी अस्पतालों में विशेष स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में ऐसे मरीजों का उपचार पूर्णतया नि:शुल्क किया जा रहा है।

क्या हैं स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण

जिला एपीडीमोलॉजिस्ट डा. सैलेश कुमार ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मरीजों में खांसी, जुकाम, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत तथा हलका बुखार पाया जाता है। उनका कहना है कि ऐसे लक्षणों के ग्रस्त मरीजों को फौरी तौर पर इलाज के लिए अस्पतालों में सम्पर्क करना चाहिए।

Anjna