OMG! मर्दों से ज्यादा महिलाएं छलकाने लगी जाम... रिपोर्ट पढ़ फटी रह जाएंगी आंखें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 06:32 PM (IST)

पंजाब डेस्क : भारत के युवाओं में शराब पीने का चस्का बढ़ता जा रहा है। पार्टी या सैलिब्रेशन के दौरान खूब जाम छलकते हैं। अक्सर पुरुषों को शराब पीते हुए देखा जाता है पर शराब पीने के मामले में महिलाएं भी कुछ पीछे नहीं है। NFHS ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें भारत के कई ऐसे राज्य पाए गए हैं जहां महिलाएं पुरुषों से अधिक शराब पीती है। 

रिपोर्ट के अनुसार अरूणाचल प्रदेश में महिलाएं सबसे अधिक शराब पीती है। 2019 से 2021 तक लिए गए सर्वे के अनुसार यहां 24.2% महिलाएं शराब का सेवन करती है। इसके साथ ही सिक्किम की 16.2% महिलाएं जाम छलकाती है और यहां घरेलू शराब का भी खूब उत्पादन होता है। महिलाओं के शराब पीने के सर्वे में तीसरे नंबर पर असम की महिलाएं आती है यहां कि 7.3% महिलाएं शराब पीती है। यहां व्हिस्की सबसे अधिक पी जाती है। चौथे नंबर पर तेलंगाना की महिलाएं है यहां के ग्रामिण इलाकों में अधिक शराब पी जाती है और 6.7% महिलाएं शराब पीती है। इसके बाद पांचवें नंबर पर झारखंड आता है यहां कि 6.1% महिलाएं शराब पीती है। अंडमान और निकोबार में 5% महिलाएं शराब की शौकीन है। वहीं छत्तीसगढ़ की महिलाएं भी पीछे नहीं है यहां कि 4.9% महिलाएं शराब पीना खूब पसंद करती हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News