महिलाओं से आभूषण, मोबाइल व नगदी छीनने वाले 3 युवक काबू

punjabkesari.in Tuesday, Oct 23, 2018 - 03:06 PM (IST)

फाजिल्का(लीलाधर,नागपाल): राह चलती महिलाओं से स्वर्ण आभूषण, मोबाइल व नगदी आदि छीनने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जानकारी देते हुए फाजिल्का के जिला पुलिस मुखी डा. केतन बलिराम पाटिल ने बताया कि फाजिल्का सब डिवीजन के डी.एस.पी. वैभव सहगल की अगवाई में पुलिस ने हरजिन्द्र सिंह, अमरप्रीत सिंह निवासी गांव वल्लेशाह उताड़ और मंगा उर्फ मंगी निवासी गांव हस्ता कला को गिरफ्तार किया है। यह तीनों नगर में राह चलती महिलाओं से उनके द्वारा पहने व हाथ में पकड़े आभूषण, मोबाइल, पर्स व नगदी वगैरा छीन लेते थे। पुलिस ने उक्त तीनों से सोने की 3 अंगुठियां, चांदी की 2 अंगुठियां, 1 लाख 32 हजार रूपए नगद, 2 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 1 मोतियों की चैन बरामद की है। 

वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी अमनप्रीत सिंह और मंगी रैकी करते थे और बाद में हरजिन्द्र सिंह लूटपाट की वारदात को अंजाम देता था। उन्होंने कहा कि अमनप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी सिटी थाना फाजिल्का में चोरी का मामला दर्ज है। इसके अलावा एक मुकदमा पहले भी थाना सिटी फाजिल्का में दर्ज है। इस मौके पर एस.पी.एच. जसविन्द्र सिंह घारू व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Vaneet