रहस्यमयी हालात में महिला आग में झुलसी

punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 12:38 AM (IST)

जगराओं (भंडारी): थाना सिंधवां बेट क्षेत्र के गांव राऊवाल में रविवार दोपहर एक महिला रहस्यमयी हालात में आग से झुलस गई। घायल महिला स्वर्णजीत कौर (50) पत्नी महिन्द्र सिंह वासी गांव राऊवाल की है।

घायल महिला डी.एम.सी. अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन है, जो 65 प्रतिशत झुलस चुकी है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने से मौके पर डी.एस.पी. जगराओं प्रभजोत कौर व थाना सिधवां बेट एस.एच.ओ. नवदीप सिंह गांव राऊवाल पहुंचे और डी.एस.पी. ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि उक्त महिला ने ससुराल घर के सामने पैट्रोल डाल कर खुद को आग लगाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 

Des raj