विधानसभा चुनाव : महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी इस पार्टी में हुई शामिल

punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 07:53 PM (IST)

चंडीगढ़: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी आज बीजेपी में शामिल हो गईं। इससे पहले कई फिल्मी सितारे, अभिनेता और राजनीतिक नेता भाजपा में शामिल हो रहे थे। मनीषा गुलाटी तब सुर्खियों में आई थीं जब मुख्यमंत्री चन्नी पर 'मी टू' का आरोप लगा था। सी.एम. चन्नी उस समय तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। मनीषा गुलाटी ने भी कार्रवाई नहीं होने पर धरने पर बैठने की धमकी दी थी लेकिन चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद इस मुद्दे पर चुप्पी साधी ली थी। मनीषा गुलाटी इन दिनों काफी एक्टिव रही हैं। चर्चा थी कि कांग्रेस उन्हें टिकट दे सकती है लेकिन आज अचानक वह भाजपा में शामिल हो गए।

बता दें इससे पहले मनीषा गुलाटी ने एक ट्वीट करके पंजाब मतदान 2022, पंजाब पॉलिटिक्स हैश टैग डाला था। इसके साथ ही शायराना अंदाज में इशारा दिया कि घुटन वाली राजनीति में अब नई शुरुआत होगी, जिसमें मनीषा की आवाज खुल कर गूंजेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kamini