‘कृष्ण तू गोलियां बेचदा’ मीम पर महिला आयोग सख्त,  ''Diljit Dosanjh'' भी बना चुके हैं इस पर मीम

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 07:29 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब में वायरल हो रहे ‘कृष्ण तू गोलियां बेचदा’ मीम को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) को जांच के निर्देश दिए हैं।

आयोग ने BOI के डायरेक्टर को पत्र लिखकर एक हफ्ते के भीतर रिपोर्ट मांगी है। चेयरपर्सन का कहना है कि इस तरह के आपत्तिजनक मीम और वीडियो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला गुस्से में आकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती नजर आ रही है। इसी वीडियो से जुड़ा मीम ‘कृष्ण तू गोलियां बेचदा’ लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है।

खास बात यह है कि इस वायरल मीम पर सिंगर दिलजीत दोसांझ भी वीडियो बना चुके हैं, जिसके बाद यह और ज्यादा चर्चा में आ गया। अब महिला आयोग की सख्ती के बाद इस पूरे मामले में आगे कार्रवाई तेज होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News