Bank में शातिर महिलाओं ने बुजुर्ग को बनाया निशाना, पलों में वारदात को अंजाम देकर फरार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 06:09 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): शातिर महिलाओं द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति को निशाना बनाने का मामला सामने आया है। नगर के एसबीआई बैंक में पैसा जमा करवाने आए एक बुजुर्ग व्यक्ति से 2 शातिर महिलाएं उसके थैले को काटकर उसमें से 87,500 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गईं। जानकारी देते हुए पंजपीर नगर निवासी हरिचंद ने बताया कि वह अपने पोते विशाल के साथ एसबीआई बैंक में रुपए जमां करवाने आया था और उसके थैले में 87500 रुपए थे। उसका पोता कार्नर पर जाकर वाऊचर भरने लगा जबकि वह खुद थैला लेकर लाइन में लग गया।

इसी दौरान उसके पीछे खड़ी 2 महिलाओं ने थैले में ब्लेड मारकर सारी नकदी निकाल ली और मौके से फरार हो गई। जब उसने रुपए जमां करवाने के लिए थैले में हाथ डाला तो उसे पैसे चोरी होने का पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया और कैमरे चैक करवाएं जिसमें 2 महिलाएं मूंह पर चुन्नी लपेटे हुए नजर आई। इसके बाद उन्होंने नगर थाना नं 1 में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि बैंक के अंदर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News