बस में चढ़े व्यापारी के साथ 2 महिलाएं कर गई कांड, मामला जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 05:22 PM (IST)

नवांशहर : बस में चढ़ रहे एक व्यापारी की जेब से पैसे निकालने वाली 2 महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। थाना सिटी नवांशहर पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार पुत्र राम प्रताप निवासी खानखाना थाना मुकंदपुर ने बताया कि वह रेडीमेड कपड़े बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह अपने काम के सिलसिले में नवांशहर आया था और काम खत्म करने के बाद बस में बैठकर वापस जाने लगा। उन्होंने बताया कि बस में काफी भीड़ थी।

उसने जो कुर्ता पहना था उसकी जेब में 3500 रुपए थे। बस में सवार 2 महिलाओं में से एक ने उनकी जेब से 3500 रुपए निकालकर दूसरी महिला को दे दिए। उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद ही उन्हें पता चला कि उनकी जेब से पैसे निकाल लिए गए हैं। उसने बस में शोर डालने शुरू कर दिया।  इसके बाद उक्त महिलाएं बस से उतर कर भागने लगीं। इतने सारे लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने महिलाओं को रोक लिया। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनीता और रीना नाम की 2 महिलाओं के खिलाफ धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

News Editor

Kamini