सिद्धू के प्रधान बनने को लेकर कांग्रेस में विरोध, बोले- 'नहीं करेंगे राज्य प्रमुख के रूप में स्वीकार

punjabkesari.in Thursday, Jul 01, 2021 - 12:04 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों अनुसार  निजी चैनल से बातचीत में कांग्रेस ने कहा कि  पार्टी 48 घंटों के भीतर नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सूत्रों ने कहा कि अगर पार्टी हाईकमान चाहे तो वह  सिद्धू को उप मुख्यमंत्री के रूप में अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपनी मंजूरी दे सकते हैं। हालांकि, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने सिद्धू की पंजाब कांग्रेस के नए प्रमुख (पीसीसी) के रूप में संभावना का कड़ा विरोध  किया और कहा कि वह उसे राज्य कांग्रेस प्रमुख के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।

कैप्टन अमरेंद्र सिंह के खेमे से जुड़े नेताओं ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता हैं जिनके पास पार्टी के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं के रूप में दशकों का अनुभव है, जिन्हें हाईकमान द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News