रशिया वर्क परमिट का झांसा देकर लाखों की ठगी, ट्रैवल एजेन्ट पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 04:44 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): वर्क परमिट पर रशिया भेजने का झांस देकर 3.77 लाख रुपए की ठगी करने के आरोपी ट्रैवल एजेन्ट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में देस राज पुत्र उधोराम निवासी गांव रत्तेवाल ने बताया कि वह अपने लड़के संजय को विदेश भेजना चाहता था। उसके किसी वाकिफकार ने उसे ट्रैवल एजेन्टी का काम करने वाले ट्रैवल एजेन्ट मनोहर लाल उर्फ बंटी संबंधी जानकारी दी। जिसके साथ उसके लड़के को वर्क परमिट पर रशिया भेजने का सौदा 4 लाख रुपए में तय हुआ।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्होंने उक्त एजेन्ट को विभिन्न तारीखों पर 3,77,500 लाख रुपए तथा अपने लड़के का पास्पोर्ट दे दिया। वह उसके लड़के को पहले टूरिसट वीजा पर रशिया भेजेगा तथा उसका वहां पर 5 वर्ष का वर्क परमिट लगवा देगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त एजेन्ट ने उसके लड़के को 14 जुलाई, 2025 को रशिया भेज दिया परन्तु वहां पहुंचने के उपरान्त उसका वर्क वीजा नही लगवाया जिसके चलते उसका लड़का 21 नवंबर को वापिस इंडिया आ गया।

उसने बताया कि उक्त एजेन्ट से जब बात की तो उसने भरोसा दिया उसके लड़के को वह दुबारा विदेश भेज देगा परन्तु एजेन्ट ने न तो उसके लड़के को विदेश भेजा तथा न ही पैसे वापिस कर रहा है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में उसने अपनी राशि वापिस करवाने तथा आरोपी एजेन्ट के खिलाफ बनती कार्रवाई की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर सेे करने के उपरान्त नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना काठगढ़ की पुलिस ने आरोपी एजेन्ट मनोहर लाल उर्फ बंटी पुत्र गुरचैन सिंह निवासी गांव जंडी के खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. 2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News