DC Office लुधियाना के बाहर विशाल रोष प्रदर्शन, कर्मचारियों ने जारी की चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 06:52 PM (IST)

लुधियाना(विक्की): पंजाब मुलाजिम सांझा फ्रंट और सांझा मुलाजिम मंच द्वारा आज पूरे पंजाब में DC ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। इसी के चलते आज डी.सी. दफ्तर लुधियाना में जिला लुधियाना की जॉइंट कोऑर्डिनेशन कमेटी द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया।

एक प्रेस नोट जारी करते हुए नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वादे भूल गई है। सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए आज सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करना, डी.ए. की किश्तें जारी करवाना, पेंशनरों के पे कमीशन का हिसाब 2.59 कोएफिशिएंट से करना, 17-07-2020, 15-01-2015 के कर्मचारी डेथ सर्टिफिकेट वापस करवाना, ए.सी.पी. स्कीम लागू करवाना, ग्रामीण अलाउंस सहित 37 तरह के कटे हुए अलाउंस बहाल करवाना, ऑनरेरियम/इंसेंटिव कर्मचारियों को रेगुलर करना और कैजुअल और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को रेगुलर करना आदि हैं। इन्हीं मांगों के चलते उन्होंने मिलकर आज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

रोष प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने कर्मचारियों की मांगों और मुद्दों को तुरंत लागू नहीं किया तो वे 1 जुलाई से 10 जुलाई तक विधायकों और मंत्रियों के घरों के सामने बड़े पैमाने पर रोष प्रदर्शन करने और चेतावनी पत्र जारी करने के लिए मजबूर होंगे। इतना ही नहीं 17 जुलाई को मोहाली में एक बड़ी राज्य स्तरीय रोष रैली की जाएगी।

आज के इस विरोध प्रदर्शन में PSMSU लुधियाना, अलग-अलग विभागों के कर्मचारी संगठनों, अलग-अलग शिक्षक संगठनों, कच्चे कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के संगठनों, और अलग-अलग विभागों के पेंशनर्स संगठनों ने मिलकर बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Related News