BSF जवानों के लिए बने बद से बदतर हालात, बुलंद हौसलों से कर रहे देश की रक्षा

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 09:29 AM (IST)

गुरदासपुर (जीत मठारू): रावी और उज्ज दरिया में आई बाढ़ ने जहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है, वहीं इस पानी ने सरहद की सुरक्षा को भी सेंध लगाई है। गुरदासपुर और पठानकोट जिले से लगती भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सरहद का करीब 15 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह पानी की मार तले है।

यहां तक कि पहाड़ीपुर चौकी पर निगरानी के लिए बनाया गया टावर भी टेढ़ा हो गया है। धर्मकोट पत्तन नजदीक करीब 1500 फुट चौड़ी दरार ने कस्सोवाल पोस्ट को जाती सिविल और डिफैंस की सारी सप्लाई लाइन काट दी है, जिसके कारण बी.एस.एफ. के जवानों की समस्या और बढ़ गई है। बी.एस.एफ. के डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने पंजाब केसरी से बातचीत करते हुए बताया कि बेशक हालात बद से बदतर बन गए हैं परंतु बी.एस.एफ. के जवान पूरे बुलंद हौसलों से सरहदों की चौकीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कस्सोवाल पोस्ट नजदीक घोनेवाल के पास सड़क में टूटे हिस्से के कारण बी.एस.एफ. की कस्सोवाल पोस्ट की सप्लाई लाइन कट गई है। जवान किश्तियों का सहारा लेकर सामान पहुंचा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News