पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में जारी हुआ यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 11:11 AM (IST)

जालंधर : पंजाब में मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश भी होगी। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने राज्य में यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में मौसम बदलने वाला है। 25 सितंबर के बाद मौसम बिल्कुल साफ हो जाएगा और रात को हल्की ठंड होगी। इसके अलावा कई जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। पंजाब केसरी को मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, तरनतारन, बरनाला, मानसा, संगरूर, एस.ए.एस. नगर और फतेहगढ़ साहिब में यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Sunita sarangal