चिल चिल्लाती गर्मी में सिर्फ कूलर से मिलेगा AC जैसा आराम, जानिए कैसे...

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 02:34 PM (IST)

पंजाब डेस्क : बदलते मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां अप्रैल महीने गर्मी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं आने वाले समय में और तापमान बढ़ सकता है। पंजाब में बढ़ते तापमान और आगामी दिनों में हीट वेव का अलर्ट है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखों, कूलर व AC का  इस्तेमाल करते हैं।

वहीं आपको बता दें कि AC लगवाना हर किसी के बस की बात नहीं है। कुछ लोगों के पास सिर्फ पंखे कूलर ही होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ट्रिक लाएं है, जिससे आपके कूलर में ही AC जैसी ठंडी-ठंडी हवा आएगी। कूलर को एसी की तरह ठंडा रखने के लिए कुछ आसान तरीके बताएंगे, जिससे आपको ठंडी हवा मिलेगी है। 

  • कूलर के पाने में मिलाए बर्फ, जिससे पानी ठंडा रहता है और कूलर से ठंडी हवा निकलती है। 
  • कूलर को हमेशा खुली खिड़की के सामने रखें। ऐसा करने से बाहर की ठंडी हवा अंदर आती है और कमरे को ठंडा करती है।
  • इसके साथ ही कूलिंग पैड्स को साफ और गीला रखें। इससे भी ठंडी हवा आती है। 
  • इसके अलावा सबसे आसान ट्रिक, जिससे AC की तरह ठंडी-ठंडी हवा आएगी। कूलर के पानी में नगर मिलाकर बर्फ डाले। ऐसा इसलिए क्योंकि नमक डालने से बर्फ जल्दी नहीं पिघलती और काफी देर तक ठंडी हवा मिलती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News