बठिंडा में नौजवान का बेरहमी के साथ कत्ल

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 02:13 PM (IST)

बठिंडा(बांसल,बलविन्दर): बीती रात यहां कुछ व्यक्तियों ने एक नौजवान का बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। इस सम्बन्धित जानकारी मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार आज सुबह दाना मंडी रोड पर लोगों ने एक 25 साला नौजवान की लाश पड़ी देखी। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई जबकि समाज सेवी संस्था सहारा जनसेवा के वर्कर भी पहुंच गए। पुलिस की प्राथमिक कार्यवाही उपरांत सहारा वर्करों ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं थाना प्रमुख देविन्दर सिंह ने बताया कि लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि नौजवान को देख कर लगता है कि उसका बेरहमी के साथ कत्ल किया गया है, परंतु फिर भी मामले की जांच की जा रही है। 

Vaneet