युवक का बेरहमी से कत्ल, 20 दिन पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2020 - 03:28 PM (IST)

अमृतसर/चोगावां(सतनाम/हरजीत): अमृतसर के थाना लोपोके के अधीन आते गांव वणीएके में एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह निवासी वणीएके के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सिर्फ 20 दिन पहले ही मृतक का विवाह हुआ था। गत रात कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसका कत्ल कर दिया। इस हमले में अजयपाल का दोस्त जोगा सिंह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के अनुसार अजयपाल अपने दोस्त जोगा सिंह के साथ गांव वणीएके से मोटरसाइकिल पर सवार होकर रणीके की ओर जा रहे थे। बहड़वाल पधरी के बीच पुली पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त जोगा सिंह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं पर जांच करने की बात कही जा रही है। फिलहाल अभी तक कत्ल के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Edited By

Sunita sarangal