22 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Sunday, Sep 05, 2021 - 11:45 AM (IST)

अमृतसर(अग्निहोत्री): गुरुद्वारा श्री छहर्टा साहिब के नजदीक एक युवक को गोली लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान संदीप सिंह (22) पुत्र हरपाल सिंह वासी संन साहिब रोड गुरु की वडाली छहर्टा के तौर पर हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की माता की कुछ महीने पहले मृत्यु हो जाने से संदीप मानसिक तौर पर परेशान था। कल रात करीब 9 बजे घर में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

Content Writer

Sunita sarangal