छत से गिरकर नौजवान की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jan 16, 2019 - 07:58 AM (IST)

जैतो (स.ह.): तेली मोहल्ले के निवासी एक नौजवान की गत रात्रि को अपने घर में लगे लकड़ी के आरे की छत से अचानक गिरने कारण मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजिन्द्र सिंह उर्फ राजू मिस्त्री (38) पुत्र स्व. प्रीतम सिंह अपने आरे की छत पर सोया पड़ा था कि नींद में चलते हुए रात करीब साढ़े 9 बजे सीधा सड़क पर गिरने कारण गंभीर रूप में घायल हो गया।

पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसे तुरंत सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल में ले जाया गया, परंतु डाक्टर न होने कारण मौजूद स्टाफ ने उसे फरीदकोट रैफर कर दिया। गुरु गोङ्क्षबद सिंह मैडीकल कालेज के डाक्टरों ने हालत नाजुक होने कारण राजू मिस्त्री को चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया, मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Anjna