सुबह सवेर इटली से आई दुखद खबर, पंजाबी युवक की हुई मौत

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2023 - 10:41 AM (IST)

पंजाब डैस्क: इटली में एक और पंजाबी की मौत हो जाने के दुखद समाचार प्राप्त हुआ  है। मिली जानकारी के अनुसार चरणजीत (34) पुत्र सतपाल  सिंह जैनीवोलता (सोनचीनो) में रहता था। वह डेयरी में काम करता था। हालांकि 3 महीने पहले वह इंगलैंड चला गया था और 26 दिसंबर को वापिस इटली आया था लेकिन गत दिनों उसकी मौत हो  गई। इस संबंधी जानकारी देते मृतक के पिता सतपाल ने बताया कि उनका बेटा मानसिक तौर पर परेशान रहता था। मृतक की मौत पर इटली के भारतीय , धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के नेताओं ने दुख प्रकट किया है। मृतक चरणजीत पंजाब के जिला होशियारपुर से संबंधित बताया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Sunita sarangal