24 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, नहर किनारे मिली मोटरसाइकिल

punjabkesari.in Saturday, Jun 20, 2026 - 06:02 PM (IST)

बटाला (साहिल):  गांव अरलीभन्न के रहने वाले पवन कुमार पुत्र तरसेम लाल ने बताया कि उनके भाई राज कुमार (24), जिसे उनका जीजा सुजानपुर में काम दिलाने हेतु अपने साथ ले गया था, जहां उसके उक्त भाई ने कुछ दिनों तक एक पैलेस में काम किया और फिर वह अपने जीजा के साथ रहने लगा।

उसने बताया कि वह अक्सर उन्हें घर पर फोन करता था और जब कुछ दिनों तक फोन नहीं आया, तो उन्होंने अपने जीजा के पास जाकर उसके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह यहां से चला गया है। पवन कुमार ने आगे बताया कि इसके बाद उन्हें 11 जून को सरना नहर के किनारे राज कुमार के कपड़े और मोटरसाइकिल मिला, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

इस सबके चलते उन्होंने तुरंत इस बार में सुजानपुर पुलिस स्टेशन में पुलिस को लिखित दरख्वास्त दी। उक्त मामले संबंधी जब सुजानपुर पुलिस स्टेशन के ए.एस.आई. राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लड़के की मोटरसाइकिल नहर के किनारे मिली है और उसके कॉल डिटेल्स भी जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस संबंध में गांव के सरपंच जसप्रीत सिंह ने कहा कि हम पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस गरीब परिवार की मदद करने की मांग करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News