प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने पर युवक ने लगाया फंदा, Suicide नोट में लिखा- ''मुझे इंसाफ चाहिए''

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 11:11 AM (IST)

फाजिल्का (नागपाल): कांशी राम कॉलोनी वासी युवक एक लड़की को प्यार करता था लेकिन उस लड़की ने अन्य युवक से विवाह कर लिया। शादी के बाद उसका पति युवक को धमकियां देने लगा जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक युवक के पिता कृष्ण लाल ने सिटी पुलिस को शिकायत दी है।

मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा सचिन उर्फ गोरा (27) रोजाना की तरह अपनी दुकान पर गया जो देर रात तक घर वापस नहीं आया। जब वह अपने बेटे का पता करने के लिए दुकान पर गया तो देखा कि उसने फांसी लगाई हुई थी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि मैं एक लड़की से प्यार करता था जिसका विवाह निकटवर्ती गांववासी से हो गया था। इसके बाद उस लड़की का पति उसे और उसके परिवार को धमकियां देने लगा, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली, जिसका जिम्मेदार जोतू है। मिली जानकारी अनुसार मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। थाना सिटी पुलिस ने उक्त आरोपी पर धारा 306 के अधीन पर्चा दर्ज कर लिया है।

Tania pathak