एक गलती से मौत के मुंह में पहुंचा युवक,Viral हुआ खौफनाक वीडियो

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 06:00 PM (IST)

लुधियानाःलुधियाना के गयासपुर में रौंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन के दौरान एक युवक खंभे पर चढ़ गया और करंट चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नगर निगम के अधिकारी ग्यासपुर में लोगों द्वारा फ्लैटों पर किए गए अवैध कब्जों को छुड़ाने के लिए गए थे। इस दौरान एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़कर कार्रवाई का विरोध करने लगा। तभी संतुलन बिगड़ने से वह बिजली की तारों की चपेट में आ गया।

युवक को लगा जोरदार झटका
इसी कारण उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे डी.एम.सी. अस्पताल ले जाया गया है।  इस घटना के बाद लोगों द्वारा प्रशासन के विरोध में पत्थरबाजी भी की गई। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है ताकि तनाव पर काबू पाया जा सके। बताया जा रहा है उक्त कार्रवाई सरकारी फ्लैटों पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ की गई थी। वहां रह रहे लोगों का कहना था कि उक्त फ्लैट उन्हें सरकार द्वारा अलॉट किए गए हैं। दूसरी तरफ प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई जिनके पास फ्लैट के पूरे कागज नहीं थे।

 

 

 

 

swetha