नहाने गई लड़की की पड़ोस के लड़के ने बनाई वीडियो, शोर मचाने पर लोगों ने दबोचा

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2020 - 11:23 AM (IST)

लुधियाना(ऋषि)- ईडब्ल्यू एस कालोनी में बाथरूम में नहाते समय 13 साल की नाबालिग लड़की की एक युवक ने मोबाइल में वीडियो बना ली। थाना डिवीजन नं-7 की पुलिस ने आरोपी खिलाफ केस दर्ज कर मोबाइल बरामद कर लिया है।

जांच अधिकारी रेशम सिंह के अनुसार आरोपी की पहचान पालेखान के तौर पर हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त आरोपी उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला है। बुधवार दोपहर 2.30 बजे उसकी बेटी बाथरूम में नहाने गई तो उक्त आरोपी वीडियो बनाने लगा पड़ा। तभी बेटी ने अचानक उसे देखकर शोर मचाया और उन्होंने भागते हुए आरोपी को दबोचक पुलिस के आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।
 

Vaneet