घर से लापता हुए युवक ने ब्यास नदी में लगाई छलांग

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2020 - 10:43 AM (IST)

टांडा उड़मु(वरिंदर पंडित): जिला गुरदासपुर के गांव तुगलवाल के एक युवक द्वारा गत देर शाम टांडा के गांव रड़ा मंड के नजदीक ब्यास नदी में छलांग लगाने का समाचार प्राप्त हुआ है| उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार युवक जोबनप्रीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह का मोटरसाइकिल ब्यास के पुल पर तैनात पुलिस टीम को मिला| हालांकि युवक ने छलांग लगाई है इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

युवक ने ऐसा कितना हलातों में किया इसकी भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी| हलातों के मद्देनजर यह शक जताया जा रहा है कि उसने किसी परेशानी के चलते दरिया में छलांग लगा दी। जोबनप्रीत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है।

 

 

Edited By

Sunita sarangal