बड़ी वारदात, निजी अस्पताल में पत्नी का ईलाज करवाने आए युवक की बेरहमी से हत्या

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 01:54 PM (IST)

नंगल : नंगल सब डिवीजन के गांव गोहलणी के एक निजी अस्पताल में बीती रात अपनी पत्नी का ईलाज करवाने आए एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। डी.एस.पी. सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मनजिन्द्र सिंह निवासी पलासी जिसकी पत्नी के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी तो मनजिन्द्र उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में था। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को नंगल पुलिस को उक्त घटना की जानकारी मिली थी रात को करीब 9 बजे कई लोगों ने मनजिन्द्र सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। डी.एस.पी. ने बताया कि लोगों ने मनजिन्द्र की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. पहुंचाया यहां उसकी मौत हो गई।

सतीश शर्मा ने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है जिसमें मनजिन्द्र सिंह ने 2010 में पलासी के ही एक युवक की हत्या कर दी थी और मनजिन्द्र सिंह को उस केस में माननीय अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने बताया कि मनजिन्द्र सिंह सजा पूरी करके करीब एक वर्ष पहले ही जेल से बाहर आया था और मनजिन्द्र व दूसरे पक्ष में रंजिश के चलते हिमाचल में भी एक मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने कहा कि मनजिन्द्र सिंह पर हमला करने में 2010 में मारे गए युवक के भाई का कथित तौर पर हाथ है और उसने अपने साथियों समेत बीती रात मनजिन्द्र पर हमला किया है जिसमें उसकी पत्नी भी जख्मी हुई है जिसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मनजिन्द्र सिंह की पत्नी के बयानों के आधार पर कथित तौर पर विक्का नाम ते युवक सहित 9 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है जिसमें 3 अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए सी.आई.ए. रूपनगर की टीम के अलावा एस.एच.ओ. श्री आनंदपुर साहिब, एस.एच.ओ. नंगल, चौकी इंचार्ज नया नंगल की अगुवाई में टीमों का गठन कर कथित आरोपियों को पकड़ने के छापेमारी शुरू कर दी है और बहुत जल्दी ही कथित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है और मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लाश परिजनों को सौंप दी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash