शर्मनाक: युवक ने 17 साल की लड़की से पार की दरिंदगी की हदें

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 07:40 PM (IST)

आदमपुर (दिलबागी, चांद): यहां के एक गांव की 17 वर्षीय लड़की के साथ नौजवान की तरफ से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। थाना प्रमुख हरजिंदर सिंह ने बताया कि नजदीकी गांव की एक नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। एक दिन उसकी माता को गांव  तलवंडी के रहने वाले एक नौजवान का फ़ोन आया कि उसके बड़े लड़के का आज जन्मदिन है जिसके चलते वह उनको पार्टी में आने का न्योता दे रहा है। 


इस के बाद वह और उसकी मौसी की लड़की तलवंडी चले गए। उसके घर जाने पर वह उन्हें एक कमरे में ले गया। कुछ देर बाद उसने मौसी की लड़की को बाहर भेज दिया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। वह किसी तरह अपने गांव पहुंचा और सारी घटना अपनी मां  को बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की। इसके बाद आदमपुर पुलिस ने कथित मुलजिम जसपाल सिंह उर्फ लाडी पुत्र चन्नण सिंह निवासी तलवंडी के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं के अधीन केस दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Tania pathak