मानसिक तौर पर परेशान महिला के साथ युवक ने की दरिंदगी, घटना CCTV में कैद

punjabkesari.in Sunday, Dec 15, 2019 - 12:06 PM (IST)

पठानकोट(धर्मेंद्र ठाकुर): पठानकोट में सुजानपुर आटो स्टैंड के पास एक महिला बहुत ही दयनीय हालत में मिली है। उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक एक एन.जी.ओ. की मदद से पुलिस के पास यह मामला पहुंचा, जिसकी जांच करते हुए पुलिस के हाथ एक सी.सी.टी.वी. फुटेज लगी जो बहुत शर्मसार और परेशान कर देने वाली है।

इस बारे में जानकारी देते पुलिस ने बताया कि सी.सी.टी.वी. फुटेज में एक युवक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है, उसे अपने साथ उठा कर ले जाने की भी कोशिश की गई है। इस फुटेज में पीड़िता भाग कर अपने आप को बचाने की कोशिश करती है। इलाज कर रहे डाक्टर का कहना है कि महिला मानसिक तौर पर परेशान है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Edited By

Sunita sarangal