मनीला में गांव चक्क शेखुपुर खुर्द के नौजवान की गोलियां मार कर की हत्या

punjabkesari.in Sunday, Aug 12, 2018 - 11:59 AM (IST)

संदौड़ (रिखी): गांव चक्क शेखुपुर खुर्द के नौजवान स्वर्ण सिंह की मनीला में दिन-दिहाड़े गोलियां मारकर हत्या किए जाने का समाचार है। पारिवारिक मैंबर रघुवीर सिंह चक्कने बताया कि उनका भतीजा स्वर्ण सिंह (46) पुत्र रणजीत सिंह निवासी चक्क खुर्द 2006 में पहली बार मनीला गया था।  मृतक स्वर्ण सिंह ने अपने भाई गुरप्रीत सिंह और 2017 में अपने बेटे जसप्रीत सिंह को भी अपने पास मनीला बुला लिया था जो उसके साथ कारोबार करते थे। 

उन्होंने बताया कि बीते कल भारतीय समयानुसार 3 बजे के करीब कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पैसे छीनने की नीयत से स्वर्ण सिंह पर हथियारों से हमला कर दिया। उसे 11-12 गोलियां मारी गईं, जिसके कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि स्वर्ण सिंह का अंतिम संस्कार मनीला में ही किया जाएगा। रघुवीर सिंह ने बताया कि स्वर्ण सिंह अपने पीछे पत्नी सुरेंद्र कौर, बेटा जसप्रीत सिंह जो मनीला में रहता है और एक बेटी मनप्रीत कौर छोड़ गया है। 

swetha