पंजाब में युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, पिता का रो-रोकर बुरा हाल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 15, 2023 - 12:07 PM (IST)

मोगा : मोगा में देर रात एक युवक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार मोगा के रतन सिनेमा के पास 2 गुटों में हुए विवाद में करीब 15 गोलियां चली। इस दौरान 2 युवकों को घायल हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था, जिसमें एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।    

मृतक युवक की पहचान विकास जिंदल (27) पुत्र जगदीश कुमार निवासी मोगा के रूप में हुई है। इस विवाद की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनकर बूढ़े पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात को 9 बजे के करीब मोगा के रतन सिनेमा के पास उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो गुटों के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया। रात के समय गोलियां चलने से इलाके में डर का माहौल है। फायरिंग में 2 युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां विकास जिंदल की हालत गंभीर देख उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक दो गुटों के बीच गोलियां चलने के मामले में एक घायल को पहले मौके पर सिविल अस्पताल लाया गया और उसके बाद उसे एक निजी अस्पताल रैफर कर दिया गया। अन्य घायल को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी 2 कके प्रमुख पुलिस पार्टी सहित सिविल अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों से बातचीत की। घायल युवकों के अनुसार 15 हजार से अधिक गोलियां चलाई गई हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

News Editor

Kalash